वार्ड क्रमांक 11 की सड़कें बेहाल जनता हुई त्रस्त प्रशासन बेख़बर..

Views
बिलासपुर -बिलासपुर वार्ड क्रमांक 11 संत कबीरनगर सिरगिट्टी नगर निगम में आता है यहां के रहने वाले निवासी कई वर्षों से रह रहे हैं लेकिन अभी यहां के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। संतकबीरनगर में गोपाल पुष्प के सामने वाली सड़क कई दिनों टूटी फूटी है यहां बड़े बड़े गड्ढे , सड़कों पर पत्थर निकले हुए हैं आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है चार व दोपहिया वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है बरसात के दिनों में पुरा पानी भर जाता जिससे काफी दिक्कतें होती हैं। यहां की खराब सड़कों के कारण स्कूली बच्चों एवं एंबुलेंस को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस समस्या को लेकर वार्ड वासी वार्ड पार्षद को जानकारी दिए हैं लेकिन वार्ड पार्षद भी इस पर कोई कार्य नहीं करे रहे हैं उल्टा वार्ड वासियों से कहते हैं दो साल बाद आईऐ देखेंगे।

संत कबीरनगर नयापारा से गोविंदनगर से सिरगिट्टी बन्नाक चौक जाने का मुख्य मार्ग है रोजाना इस मार्ग में हजार दो लोग आना जाना करते हैं आप देख सकते हैं इसमें गढ्ढे, पत्थर निकले हुए हैं जिस कारण दो चार पहिया के आने जाने में बहुत दिक्कत होता है एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाता है बरसात में पानी भर जाता है जिससे मच्छर,किडे मकौडे उत्पन्न होते हैं और कई बिमारियां होती है इस संबंध में जोन आयुक्त को बहुत बार सभी ने मिलकर आवेदन दिया । पार्षद को भी इसकी जानकारी दी गई है उन्होंने भी कोई पहल नहीं किया गया इसलिए हम सभी वार्ड वासियों द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जानकारी दिया है वार्ड वासियों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
संजीव पाल 


हमारे वार्ड में रोड की समस्या है वार्ड पार्षद को बोले भी है रोड का काम करवा दिजिए लेकिन खाली सहमति देते हैं बरसात में पानी भर जाता है नाली की समस्या भी है मकान बन रहा है आखिर पानी कहां जाएगा यह मुख्य मार्ग है आने जाने में दिक्कतों का सामना करना होता है। हम चाह रहे हैं रोड का निराकरण जल्द हो।
वेद रात्रेl
संजीव पाल, वेद रात्रे,राकेश यादव, मोहम्मद यूसुफ,के कि राव,रामलाल बरेठ, इस्माइल बक्स,बी अप्पा राव ,जी पार्वती,नजमा बेगम,शमा परवीन,मोनू धुर्व, उर्मिला देवी, आमना बेगम, सुरजीत कौर, रेणु सिंह,पिंकी रामटेके, ज्योति लाल, बी मोनिका, शानू रात्रे,पिंकी रामटेके, ममता प्रसाद, नसीम अंसारी,मुनमुन दत्ता,शशि यादव,

0/Post a Comment/Comments