नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय में किया ध्वाजा रोहन....

Views
    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही -गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गरमाती भानु ने प्रस्तावित जिला कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गरमाती भानु ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के संदेश का पठन किया साथ ही उपस्थित कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा और आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।
कार्यक्रम का संचालन सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। अंत में देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads