नरेंद्र अरोड़ा मनेंद्रगढ़_______/प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर 10 जनवरी 2026, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मनेंद्रगढ़ द्वारा काली मंदिर, बस स्टैंड परिसर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक एवं ॐ नमः शिवाय मंत्र का सामूहिक जाप कर धार्मिक आयोजन संपन्न किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सनातन संस्कृति, आस्था एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा एवं मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, मंडल महामंत्री महेंद्र पाल सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, मंडल उपाध्यक्ष जयंती लाल यादव, गुरजीत सिंह खनूजा, राजकुमार गुप्ता, मंडल मंत्री दिनेश गुप्ता, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी ऋषभ सोनी, पार्षद श्रीमती सुशीला सिंह, पार्षद ओमप्रकाश जायसवाल, जिला सदस्य श्रीमती जया कर तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, संजीव सिंह, विजय पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप किया तथा देश, प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि संगठनात्मक एकजुटता एवं सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूती प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।


Post a Comment