दिव्यांग समीर यादव को मिला नया संबल, बैटरी चालित ट्राई सायकल से आसान हुई दिनचर्या

Views

 





बिलासपुर।गणेश नगर पानी टंकी स्कूल के सामने स्थित यादव किराना स्टोर के संचालक के पुत्र समीर यादव दिव्यांग होने के कारण दैनिक जीवन में आवागमन की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। कहीं भी आने-जाने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए वार्ड क्रमांक 46 के पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) ने संवेदनशील पहल करते हुए उन्हें बैटरी चालित ट्राई सायकल उपलब्ध कराई।


इस सकारात्मक कदम से समीर यादव की दिनचर्या अब काफी हद तक सुगम हो गई है और उन्हें आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है। यह पहल न केवल एक दिव्यांग व्यक्ति के जीवन में बदलाव लेकर आई, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का भी उत्कृष्ट उदाहरण बनी है।


वार्ड पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) द्वारा सदैव वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान की दिशा में कार्य किया जाता है। जनहित से जुड़े मुद्दों के निराकरण में उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता लगातार देखने को मिलती है। वार्ड के समग्र विकास के साथ-साथ जरूरतमंदों, विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे उनके प्रयास सराहनीय हैं।


दिव्यांग समीर यादव को ट्राई सायकल उपलब्ध कराए जाने पर उनके परिजनों ने पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस मानवीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह कदम समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशील नेतृत्व का संदेश देता है।

0/Post a Comment/Comments