लोकल फॉर वोकल की शिक्षा :- एयरफोर्स ऑफिसर दिगम्बर पटेल

Views

 







परसाही नाला :-- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अमोरा अकलतरा द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस आज प्रातः योग सत्र में हरनायन साहू जी योगाचार्य अकलतरा ने योग में अष्टक योग , सूर्य नमस्कार के साथ दिन की शुरुवात किए । परियोजना कार्य के अंतर्गत किचन गार्डन का निर्माण किया गया , पूर्व माध्यमिक शाला के अहाता का रंग रोदन , साथ ही पारस नाथ धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया, एवं वहां बन रहे भवन में स्थायी निर्माण का कार्य किया गया । 

बौद्धिक सत्र में शैलेन्द्र कुमार श्रीवास एन डी टी वी वरिष्ठ पत्रकार ने राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की बात कही जे एल भानु पूर्व प्राचार्य जी ने आध्यात्मिक शिक्षा पर बड़ी गहन शिक्षा , उद्बोधन प्रदान किए ।अध्यात्म के अर्थ को सार से बतलाते हुए आत्मा का अध्ययन' या 'स्वयं का ज्ञान' जो जीवन के गहरे अर्थों, ब्रह्मांड से संबंध और भौतिकता से परे जाकर आंतरिक शांति व सत्य की खोज से जुड़ा है; यह ध्यान, योग, चिंतन और उच्चतर चेतना से जुड़ने की प्रक्रिया है, जिसका लक्ष्य जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति और शाश्वत आनंद प्राप्त करना है। दिगंबर पटेल एयर फॉर्स ने समस्त शाखाओं को जल, थल, नभ की जानकारी प्रदान किए , सेना में जाने हेतु क्या करे ,कैसे तैयारी करें , इस पर सार गर्भित बाते बतलाए साथ ही मेड इन इंडिया की बात कहते हुए कहा कि लोकल के लिए वोकल" का मतलब है कि हमें अपने देश में बने स्थानीय उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करना चाहिए, उनके बारे में खुलकर बोलना चाहिए, ताकि स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को बढ़ावा मिले, रोजगार बढ़े और भारत आत्मनिर्भर बन सके, जैसा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए इस पहल की शुरुआत की है। यह अभियान स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने और उन्हें वैश्विक मंच पर लाने पर जोर देता है।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads