जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 09/12/2025*
आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को छेडखानी कर हो गया था फरार, जिसकी पुलिस द्वारा की जा रही थी लगातार पातासाजी
* *आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 509, 509 ख भादवि 8,12 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
* *गिरफ्तार आरोपी मुसलिम शेख पिता शेख हालिम उम्र 19 वर्ष निवासी टाटरी पुरलिया (पश्चिम बंगाल)*
*मामले का संक्षिप्त विवरण* इस प्रकार है कि नाबालिग पीडिता को आरोपी द्वारा बेइज्जती करने की नियत से उसे छेड़छाड़ किया था और इंस्ट्राग्राम के माध्यम से मेसेज किया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में दिनांक 28.03.2024 को अपराध क्रमांक 168/2024 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
⏩ आरोपी घटना घटित कर फरार चल रहा था जिसकी अकलतरा पुलिस द्वारा *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस को सायबर तकनीकी के माध्यम से पता चला कि महाराष्ट्र तरफ है। आरोपी की पता हेतु थाना अकलतरा स्तर से टीम गठीत कर आरोपी मुसलिम शेख निवासी टाटरी पुरलिया पश्चिम बंगाल को जिला नागपुर (महाराष्ट्र) से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
*उपरोक्त कार्यवाही* मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, म.प्र.आर स्वाती गिरोलकर, आरक्षक राजा रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।


Post a Comment