महिला सशक्तिकरण पर सार्थक संदेश: संयुक्त परिवार और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

Views

 


मनेन्द्रगढ़/ हमें अगर अपने देश को श्रेष्ठ बनाना है तो यह जिम्मेदारी महिलाओं की ही है इसके लिए यह तय करें की आपके घर में आने वाला धन ईमानदारी से आ रहा है या छल कपट से आ रहा है क्योंकि जैसा होगा अन्न वैसा होगा मन

       विद्याभारती द्वारा महिला सशक्तिकरण,जनजागरण अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर झगराखंड में आयोजित सप्तशक्ति संगम में मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए डॉ रश्मि सोनकर ने कहा कि इसके साथ ही हमें एकल परिवार की जगह संयुक्त परिवार बनाने का प्रयास करना चाहिए साथ ही अपने बच्चों के मोबाइल पर ध्यान दें कि वह सोशल मीडिया में क्या पोस्ट कर रहे हैं उनके मित्र कौन हैं 

         डॉक्टर सोनकर ने कहा कि समाज की कुरीतियों पर स्त्रियां ही अंकुश लगा सकती हैं वही सुधार सकती हैं क्योंकि लगभग सारे सामाजिक कार्यक्रमों में महिलाओं की ही भागीदारी होती है,खास तौर से हमें बेटा बेटी असमानता, दहेज का लेनदेन जैसी कुरीति पर ज्यादा ध्यान देना है

      इस अवसर पर चेतना महिला संगठन के अध्यक्ष व साहित्यकार अनामिका चक्रवर्ती ने कहा कि एकल परिवार होने से सामाजिक विसंगतियां तो हो ही रही हैं साथ ही पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही है जैसे एक परिवार टूट कर जब तीन परिवार बनते हैं तो उन्हें तीन जोड़ी चूल्हे, सोफे लगते हैं पलंग, कुर्सी आदि की जरूरत पड़ती है साथ ही दैनिक भोजन में भी बढ़ोतरी होती है यहां तक की बचा हुआ भोजन अक्सर फेंका जाता है, एकल परिवार होने से परिवार कमजोर भी होता है 

        इसी तारतम्य में समिति सदस्य मीना त्रिपाठी ने कहा कि स्त्रियां सदैव परंपरा, संस्कृति को अगली पीढ़ी को हस्तांतरित करती हैं और नई पीढ़ी को संस्कारित करती हैं 

       मुख्य अतिथि की आसंदी से नगर की प्रथम महिला प्रतिमा सरजू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि महिलाएं अपने घर, परिवार को संभाल लें, सुधार लें तो देश, समाज की परिस्थितियों में भी सुधार होगा 

      इस अवसर पर व्यवस्थापक समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, शैलेश जैन, चम्पागौरी शाह, पार्षद सुनयना विश्वकर्मा, रोशनी मिश्रा, वंदना, सुषमा, गोमती, उर्मिला, प्रीति, काजल, कोमल, अंजलि, मुस्कान, जमाकर, गौरव मिश्रा, मृत्युञ्जय सोनी, सुशीला सिंह, उर्मिला जायसवाल, सुषमा कुशवाहा, पूनम पांडे, सरजू यादव, डॉ तेजकांत सोनकर, सिम्मी जैन, प्राचार्य रामकृष्ण नामदेव, नीरज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे


0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads