छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन आज राज्य अलंकरण समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्कृति मंत्री ने की घोषणा
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य अलंकरण पुरस्कारों की सूची जारी की। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष 34 अलग-अलग क्षेत्रों से 41 लोगों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
सम्मान पाने वाले प्रमुख नाम
इस वर्ष सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं —
गुंडाधुर सम्मान: ज्ञानेश्वरी यादव (राजनांदगांव)
मिनीमाता सम्मान: ललदेश्वरी साहू (दुर्ग)
हबीब तनवीर सम्मान: डॉ. कुंजबिहारी शर्मा
महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव सम्मान: चांदनी साहू (बिलासपुर)
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान: राजेश अग्रवाल (रायपुर)
पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान: डॉ. चितरंजन कर (रायपुर)
चक्रधर सम्मान: पंडित कीर्ति माधवलाल ब्यास
किशोर साहू सम्मान: सुनील सोनी (रायपुर)
लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार: राकेश तिवारी (बिलासपुर)
किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण: अनुराग बसु (मुंबई)
पंडित माधव राव सप्रे पुरस्कार: अवधेश कुमार (दिल्ली)
पत्रकारिता पुरस्कार भी घोषित
पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान के लिए भी सम्मान दिए जाएंगे —
चंदूलाल चंद्रकार स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार: प्रिंट मीडिया से संदीप तिवारी, टीवी से सोमेश पटेल और अभिषेक शुक्ल
मधुकर खेर पत्रकारिता पुरस्कार: भावना पांडेय (दुर्ग)

Post a Comment