जापान में भारतीय समुदाय से मिले CM विष्णुदेव साय...छत्तीसगढ़ निवेश अवसरों पर हुई चर्चा

Views

 


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दौरान वहां बसे भारतीय समुदाय के लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रगति, विकास की संभावनाओं और राज्य सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

MSME, स्टार्टअप्स और रोजगार पर फोकस

बैठक में अधोसंरचना, MSME, स्टार्टअप्स और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को छत्तीसगढ़ में उपलब्ध निवेश अवसरों से अवगत कराया और राज्य को एक मजबूत औद्योगिक एवं निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया।

निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल

CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों को अनुकूल माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। पारदर्शी नीतियों और त्वरित कार्यप्रणाली के साथ राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

प्रवासी भारतीयों का उत्साह

जापान में बसे भारतीय समुदाय ने भी छत्तीसगढ़ को जापानी व्यवसायों से जोड़ने में गहरी रुचि दिखाई और राज्य के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। उनकी ऊर्जा और उत्साह ने मुख्यमंत्री को विशेष रूप से प्रभावित किया।

छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का अनुभव और वैश्विक दृष्टिकोण राज्य को नई दिशा देंगे। उन्होंने सभी को छत्तीसगढ़ आने और प्रगति की साझेदारी करने का आमंत्रण भी दिया।

0/Post a Comment/Comments