कटघोरा /कोरबा
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार और कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के मार्गदर्शन में जटगा चौकी प्रभारी चन्द्रपाल खाण्डे एवं पुलिस चौकी जटगा द्वारा ग्राम पुटुवा और केशलपुर में जन जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत ग्रामवासियों को अपराध के होने और उसके बचाव के बारे में जानकारी साझा की गई साथ ही ग्रामीणों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने,मोटर साइकिल पर तीन सवारी बैठकर सफर नहीं करने, वाहन का संपूर्ण कागजात अपडेट रखने की सलाह दी गई एवं ग्रामीणों को साइबर ठगी के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की गई!



Post a Comment