कोरबा - नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन द्वारा 21 जून को आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत जे.बी.डी.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय,कटघोरा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत विद्वान प्राध्यापक प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को *योग रत्न सम्मान 2025* से अलंकृत किया गया। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान उन्हें योग के संबंध में किए गए विभिन्न गतिविधि,उसके प्रचार- प्रसार एवं साहित्य लेखन के लिए दिया गया है। प्रारंभ से ही प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले ने स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए अपनी जागरूकता दिखाते हुए सही शिक्षा को समाज के सर्वोत्तम विकास का आधार बताया है। अब तक आपको अनेक अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार,सम्मान,अवार्ड से नवाजा जा चुका है। आप समाज के विकास के लिए शिक्षा के माध्यम से अद्वितीय प्रयास करते आ रहे हैं। आप एक प्रखर एवं कुशल वक्ता,समाज सेवी और उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्तित्व हैं। उक्त सम्मान के लिए आपको नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.कृष्णा जोशी,उपाध्यक्ष ममता त्रिपाठी,सचिव प्रज्ञा सिंह,संयुक्त सचिव साधना मिश्रा,कोषाध्यक्ष शांति सिंह,सदस्य चंदा डांगी, सीमा त्रिपाठी,प्रतिभा जैन ने आपके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बधाई दिया है।विभिन्न विभागों के प्रमुख, समाज सेवी संस्थानो के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि,मित्रों एवं रिश्तेदारों ने बधाई प्रेषित किया है।
प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को *'योग रत्न सम्मान 2025' से अलंकृत किया गया
Views
Post a Comment