लेमरू के ग्राम कुटुरुवा में पलोटी सेवा आश्रम व बामसेफ द्वारा एकदिवसीय फुटबाल मैच हुआ। कुल 10टीम इस मैच में प्रतिभागी थी। विजेता टीम के रूप में कुटुंरुवा अफ सी जीती जिसे 7000रूपये का पुरुस्कार दिया गया।उपविजेता टीम कापुडाड को 3000 की राशि दी गयी। विजेता व उपविजेता टीम को जर्सी दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बामसेफ कोरबा जिला अध्यक्ष प्रवीण पालिया थे। विशिष्ट अतिथि फादर विजय तिग्गा, फादर अशोक मांझी, फादर सुमन मिंज थे। अतिथि के रूप में गोग्गी भूल्लर जी, योगेश साहू मूलनिवासी संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदीप बन्दे मूलनिवासी संघ कोरबा महासचिव, विवेक यादव बामसेफ सदस्य, अनिल आदित्य मूलनिवासी संघ सदस्य, शिव श्रीवास मूलनिवासी संघ जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रोफेसर कालेसतुस टोप्पो, गाँधी महंत,संतोष यादव, राकेश निषाद उपस्थित थे। पलोटी सेवा आश्रम से सुखलाल कुजूर, सुमन तिर्की,स्टीफन मिंज सुशील कुजूर,अमरोज लकड़ा,प्रमोद लकड़ा, राजेश कुजूर, फुल जेंट्स लकड़ा,राजेंद्र लकड़ा,नमन मिंज। रेफरीमैन- जोसेफ तिग्गा, सुशील कुजूर,अमूल किष्कोटा,लाइनमैन- अमरोज लकड़ा, फुलजेन्स लकड़ा,प्रदीप कुजुर,राजेंद्र तिर्की।
टूर्नामेंट में विशेष सहयोग दयाराम टोप्पो, कुलवंत एक्काजी का रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण पालिया जी ने अपने उद्बोधन में पाँचवी अनुसूची व पेसा(ग्राम सभा ) कानून को विस्तार से समझाया।

Post a Comment