झरझरा वाटर फॉल पर अचानक पहुंचे 3 दंतेल हाथी,मचा हड़कंप, जान बचा कर भागे पर्यटक

Views

 


गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में लगातार हाथियों के हमले की खबरें सामने आ रही है. जंगली हाथी वन क्षेत्रों से लगे गांवों में जा कर आतंक मचा रहे हैं. ऐसे में आज गरियाबंद जिले के झरझरा वाटर फॉल के पास मंदिर पर अचानक तीन दंतेल हाथी पहुंच गए. इससे वहां मौजूद पर्यटकों में हड़कंप मच गया.

दंतेल हाथियों को झरझरा वाटरफॉल पर आते देख पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए वाहन वहीं छोड़कर भागे. मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे हाथियों से अपनी जान बचाई. फिलहाल आस पास के पूरे गांव में ग्रामिण हाथियों के दहशत में हैं.

जानकारी के अनुसार, जंगली हाथियों ने जिले के फिंगेश्वर और पाण्डुका वन परिक्षेत्र में डेरा जमाया है. वे आस पास के गांवों में घुस कर मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. वन विभाग ने ग्राम फुलझर, मुरमुरा, सांकरा सहित कई गांवों में हाथियों के खतरे का हाई अलर्ट जारी किया है.

0/Post a Comment/Comments