कोरबा मे कांग्रेसियों पर नहीं हो रहा राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असर. राजेश सोनी

Views


भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असर कोरबा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर होता हुआ नहीं दिख रहा है।

 एक ओर जहां कोरबा में कांग्रेसियों के बीच आपसी पोस्टर-वार चल रहा है, वहीं दूसरी ओर कोरबा शहर के पूर्व विधायक व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को कोरबा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने पोस्टर मे जगह देना भी उचित नहीं समझा।

 मेरा मानना है कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी को जोड़ने के लिए कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालना चाहिए, या हो सके तो राहुल गांधी जी एक मोहब्बत की दुकान कोरबा में खुलवा दें, ताकि कांग्रेसी कार्यकर्ता उस मोहब्बत की दुकान से कुछ मोहब्बत खरीद कर और कांग्रेस को जोड़ने का काम करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि जैसे ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करते हैं वैसे ही कोई ना कोई कांग्रेसी नेता कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेता है।


0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2